फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटानरोधी कार्य का निरीक्षण करने नहीं आए मंत्री, सुस्ती शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। कटानरोधी कार्य का जायजा लेने के लिए सिचाई मंत्री के आगमन की सूचना ने जहां अधिकारियों में हड़कंप तक मचा दिया था, वहीं मंत्री के न आने की सूचना से अधिकारियों ने राहत की सांस लिया है। मंत्री के नहीं आने की सूचना मिलने के बाद कार्य स्थल पर गिने-चुने मजदूर और ठेकेदार ही नजर आए। दोपहर बाद बारिश से कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि गंगापुर से नौरंगा तक हो रहे कटानरोधी कार्य के पांच परियोजनाओं का अवलोकन करने प्रदेश के सिचाई मंत्री महेंद्र सिंह सोमवार को आ रहे है। मंत्री के आगमन की सूचना के बाद कटानरोधी कार्य में अचानक तेजी आ गई थी। कटानरोधी कार्य से जुड़े अधिकारियों की हालत यह रही कि कल तक सभी कटानस्थल पर जमे रहे और कार्य को तेज गति देने में जुटे रहे। लेकिन सोमवार को पता चला कि सिंचाई मंत्री का आगमन नहीं हो रहा है तो जो अधिकारी जहां कार्यस्थल पर जमे हुए थे वह सोमवार को गायब रहे। इतना ही नहीं कार्य स्थल पर गिने-चुने मजदूर और ठेकेदार ही नजर आए। दोपहर बाद तो बारिश से कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें