फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे के छह दिन बाद घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मनियर देवापुर निवासीनी शिराती देवी 40 वर्ष पत्नी मनोज बिंद की मौत बृहस्पतिवार की सुबह बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन शनिवार शिराती देवी अपने मायके बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घोरौली गांव में राखी बांधने के लिए गई थीं। वापस लौटते समय मनियर रानीपुर धूपा सिंह के पोखरा के पास वह गिरकर मोपेड गाड़ी से घायल हो गईं। घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया तो इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
सोमवार के दिन हालत में सुधार न होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। शिराती देवी के तीन लड़की एवं एक लड़का हैं। बड़ी लड़की भागमनी 23 वर्ष की है। ज्योति 20 वर्ष व दीपी 10 वर्ष की है। एक पुत्र मंटू बिंद 15 वर्ष का है। घटना के बाद पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें