फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रजिस्ट्री दफ्तर पर पहुंची आयकर विभाग की टीम, 35 दस्तावेज ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। प्रदेश स्तर पर सभी जिलों के रजिस्ट्री कार्यालयों में आयकर विभाग की जांच चल रह है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिकंदरपुर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में वाराणसी की दो सदस्यीय आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दस्तावेजों की जांच की। टीम को लेकर कार्यालय परिसर में स्टांप विक्रेताओं व दस्तावेज लेखकों में हलचल रही।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने पिछले एक माह में हुई जमीन, मकान की रजिस्ट्री की बारीकी से जांच की। खास तौर पर 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों की रजिस्ट्रियों को जांच किया, उसमें लगे पैन कार्डों की जांच की और पैसों के इनकम के बारे में जानकारी ली। 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के लेन-देन में पैन कार्ड का उल्लेख अनिवार्य होता है। टीम ने रजिस्ट्रियों में लगाए जाने वाले पैन कार्ड व अन्य संबंधित पत्रावलियों का मिलान करवाया। संदिग्ध पाए गए 35 दस्तावेजों की कापी जांच के लिए वाराणसी लेकर लौट गई।
प्रभारी उप निबंधक सिकंदरपुर दीप नारायण पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों की जांच आयकर विभाग की ओर से की गई है।
35 दस्तावेजों में लगे पैन कार्ड में संदेह होने पर जांच के लिए अपने साथ ले गई है। कहा कि आयकर विभाग हर वर्ष जांच करती है। रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत आयकर कटता है, उसकी भी जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें