फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 157 मरीजों की स्क्रीनिंग में डेंगू के पांच व मलेरिया का एक मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मच्छरजनित बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 157 मरीजों की स्क्रीनिंग में अब तक डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। मलेरिया का एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। जल-जनित रोगों से बचाव के लिए एक जुलाई से प्रत्येक परिवार को एक माह के लिए पर्याप्त क्लोरिन की टेबलेट वितरित की जाएगी। विभाग मरीजों के आसपास मच्छररोधी रसायन का छिड़काव व स्क्रीनिंग करने का दावा कर रहा है। अगले महीने से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होने का अंदेशा है। वर्ष 2024 में जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 243 पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरजनित बीमारियों पर नकेल कसने के लिए 58 संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए थे। इन गांवों में दो से अधिक मरीज मिले हैं। मलेरिया विभाग ने इन क्षेत्रों में घर-घर पहुंच टीम लार्वा की जांच कर नष्ट करने के साथ छिड़काव के लिए जागरूक किया था।

एएमओ सुजीत प्रभाकर ने बताया कि जन संचारी अभियान के तहत एक से 31 जुलाई तक संवेदशील क्षेत्रों में सफाई के साथ मच्छररोधी रसायन का छिड़काव व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। टीमें घर-घर घूमकर लार्वा नष्ट करने के जांच करेंगी। डेंगू के मरीज मिलने पर टीम तत्काल पहुंच कर रोकथाम का उपाय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें