फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 22 जून को हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के नाम से मिली नई तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पत्नी ने दोनों पर साजिश के तहत घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में जांच जारी होने की बात कह रही है।
22 जून कस्बा निवासी ज्ञानप्रकाश सिंह अपने दो परिचितों ड्राइवर मनोज पांडेय और कमलेश शर्मा के साथ अपनी बोलेरो से कहीं जा रहे थे। मनोज पांडेय ने ज्ञानप्रकाश की पत्नी को फोन पर बताया था कि चेक करते समय गोली चलने से ज्ञानप्रकाश की मौत हो गई है। मृतक के भाई श्रीप्रकाश सिंह ने भी तहरीर देकर इसी बात की पुष्टी की थी। पुलिस ने बोलेरो से एक रिवाल्वर और मृतक के कमर से एक पिस्टल बरामद किया था। दोनों को ही अवैध बताया गया था।
बुधवार रात अचानक मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रेनू सिंह ने मामले में नई तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज पांडेय और कमलेश शर्मा ने साजिश के तहत ज्ञान प्रकाश को घर से बुलाया और बाहर लेकर उनकी हत्या कर दी थी। नई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पहले मिली तहरीर को पंचनामा में लगाया गया था। मृतक ज्ञानप्रकाश की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद पिस्टल और रिवाल्वर के बारे में भी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें