फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में मंत्री ने वीडीओ को दिया सस्पेंड करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। जूनियर हाईस्कूल हल्दी के परिसर में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने ग्रामीणों की शिकायतों पर ग्राम सभा हल्दी के सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) पर आरोप लगाया था कि शासन के निर्देश के बाद भी सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को सार्वजनिक नहीं किया है। आवास आवंटन में अनियमितता की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इंडिया मार्का हैंड पंपों का रिबोर, मरम्मत आदि नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के आरोप का त्वरित संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री ने ग्राम सभा हल्दी के सचिव तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया, जबकि अन्य को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि जिले में एक लाख 38 हजार आवास योजना को लाभ दिया जाएगा। कहा कि ग्रामीण किसान अपने खेतों में या मेड़ों पर पौधे लगाते हैं तो उन्हें भी मनरेगा से मजदूरी दी जाएगी। कहा कि जिसका राशनकार्ड में नाम नहीं है, उन सभी प्रवासियों का आधार कार्ड जमा कराकर सचिव के माध्यम से राशन दिया जाएगा। जिसका राशनकार्ड है और सदस्यों का नाम छूट गया है वे अपने कोटेदारों के माध्यम से नाम फीड करा सकते हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह, जिला विकास अधिकारी शशिमौलि मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन, उपजिलाधिकारी सदर अन्नपूर्णा गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, पं.शिवसागर दुबे, डीपी यादव, शशिभूषण दुबे के अलावा एसओ सत्येंद्र कुमार राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें