तीन माह से अवैध संबंध के आरोप में पत्नी को पीटता रहा था रूपेश
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर में पत्नी रीना ने आरोप लगाया कि रूपेश तीन माह से अवैध संबंध का आरोप लगाकर शराब के नशे में उसको पीटता था। शनिवार को देर शाम नशे की हालत में रूपेश घर पहुंचा।
जबड़ा काट डाला
आरोप है कि रात में रूपेश ने गंड़ासे से किन्नू पर हमला कर दिया। इससे उसका जबड़ा कट गया। सुबह पड़ोसियों के साथ घर पहुंचे तो किन्नू खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
मां ने बताई आंखों देखी
मां ने बताया कि सुबह पड़ोसियों के साथ हम लोग जब घर पहुंचे तो बच्चा खून से लथपथ बिस्तर पर तड़प रहा था। बेटे की हालत देख मैं बेसुध हो गई। दादा और पड़ोसियों ने इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत से मां रीना तिवारी आपा खो बैठी। सूचना पर थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।