फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में 12वीं के छात्रों ने स्कूल परिसर में किया बवाल, कम नंबर देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के सहतवार कस्बा स्थित कुंवर कांवेंट स्कूल के सीबीएसई 12वीं के 18-20 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में कम अंक मिलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्कूल परिसर में करीब चार घंटे जमकर बवाल काटा। मामला बिगड़ता देख स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद छात्र घर लौट गए। इस दौरान छात्रों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर स्कूल के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे स्कूल पहुंचे छात्रों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा जान बुझकर जो नहीं पढ़ने वाले छात्र है उनको अधिक नंबर व पढ़ने वाले छात्रों को कम नंबर दिया गया है। यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र-छात्राओं के तेवर को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने करीब 11:45 पर पुलिस को बुला लिया। गुस्साए विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान सुबह तीन बजे तक छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जमे रहे। उनका कहना था कि हम लोग अभी भी परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। अंत में पुलिस के समझाने पर सभी छात्र वापस घर गए।
इस मौके पर मनीष कुमार सिंह, दीपक यादव, पीयूष दुबे, अनूप कुमार यादव, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, आशीष सिंह, दीपांगी सिंह, स्वाति मिश्रा आदि दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस बाबत कुंवर कांवेंट स्कूल के डायरेक्टर दिलीप कुंवर ने बताया कि छात्रों का कम अंक देने का आरोप बेबुनियाद है। सीबीएसई की गाइडलाइन आ चुकी है कि जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं है, वे आवेदन कर परीक्षा दे दें। एसएचओ सहतवार वीरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों के हंगामे की सूचना पर गए थे। उन्हें समझाया गया है। नियमानुसार शिकायत करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें