फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 18 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छात्रनेता शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। छात्रनेताओं का आरोप है कि प्रवेश में धांधली की गई है। कालेज परिसर से साइकल चोरी की घटनाएं आम हैं। पुस्तकालय में किताबें तक नहीं हैं।
विज्ञापन


धरने पर बैठे महामंत्री आशुतोष कुमार ओझा और अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी जो भी मांगेे हैं, बुनियादी हैं। बार-बार आग्रह के बाद भी प्राचार्य छात्रसंघ की मांगों को नजर अंदाज कर रहे हैं। छात्रसंघ के महामंत्री आशुतोष कुमार ओझा ने कहा कि प्राचार्य के रवैये से क्षुब्ध होकर हम लोग गांधीवादी तरीके से धरने के लिए बाध्य हुए हैं।

कहा कि यह धरना तब तक चलता रहेगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कालेज के प्राचार्य बिल्कुल तानाशाही रवैया अख्तियार किए हुए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। छात्रनेता जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि कालेज में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला है।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष परशुराम यादव, विकास कुमार, कमलेश कुमार प्रजापति, दीपक यादव, अजय यादव, सुमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, गौरव माही, शैलेश यादव, ढोलन तिवारी, अजीत यादव, जितेंद्र यादव, रवि वर्मा, मनोज सिंह, ब्रजेश यादव सहित कई छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें