फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेमनपुर स्टेशन परिसर से हटवाया अवैध वाहन पड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेमनपुर स्टेशन परिसर में यात्री वाहनों का अवैध पड़ाव आरपीएफ ने हटवा दिया। अब सुविधाजनक तरीके से यात्री स्टेशन पर आ-जा रहे हैं। यात्रियों की परेशानी दूर हो गई। इसके साथ ही आरक्षण काउंटर से भी दबंगों को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री वाहन चालकों ने काफी दिनों से अवैध पड़ाव बना लिया था। ई-रिक्शा व टैम्पो इस कदर बेतरतीब खड़ा कर दे रहे थे कि यात्रियों को स्टेशन पर आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए रेलवे के वाराणसी के उच्चाधिकारियों ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बलिया को निर्देशित किया कि तत्काल सुरेमनपुर स्टेशन के समस्याओं का समाधान करें। इसके क्रम में आरपीएफ के उप निरीक्षक शशिकांत राय व हेड कांस्टेबल जयप्रकाश नारायण तिवारी फोर्स के साथ शुक्रवार को सुरेमनपुर पहुंचे। सुरेमनपुर स्टेशन में बेतरतीब खड़े यात्री वाहनों को हटाने का आग्रह वाहन चालकों से किया। आग्रह को वाहन चालकों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन परिसर में खड़े पांच ई-रिक्शा को सीज कर दिया। इससे वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। चालक अपना-अपना वाहन लेकर स्टेशन परिसर भाग लिए। दो दिनों से स्टेशन परिसर बिल्कुल खाली है। यात्री बेरोकटोक स्टेशन पर आ-जा रहे हैं। लोगों ने इसके लिए आरपीएफ को साधुवाद दिया।
आरक्षण काउंटर को दबंगों से कराया मुक्त, राहत
रेलवे सुरक्षा बल के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद सुरेमनपुर का तत्काल आरक्षण काउंटर दबंगों से मुक्त हो गया है। अब रात में किसी को तत्काल टिकट के लिए काउंटर के पास सोना नहीं पड़ेगा। सुबह छह बजे से तत्काल टिकट के लिए लाइन लग सकेगी। रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक शशिकांत राय ने बताया कि सुबह छह बजे से तत्काल टिकट की लाइन लगेगी। लाइन में वही व्यक्ति आधार कार्ड के साथ खड़ा होगा जिसे यात्रा करनी है। वह अपने परिवार का तत्काल टिकट अपने आधार कार्ड से ले सकता है। अगर एक ही साथ आरक्षण काउंटर पर एक से अधिक लोग आरक्षित टिकट के लिए पहुंचते है तो लाटरी सिस्टम से उनकी वरिष्ठता तय की जाएगी। उन्हें टोकन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें