फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेल्थरारोड डिपो की कार्यशाला की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। निगम के आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने रविवार को बेल्थरारोड डिपो के एआरएम आरबी विश्वकर्मा के साथ मधुबन रेलवे ढाला स्थित कार्यशाला की भूमि का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटवाने को कहा.
विज्ञापन

आरएम ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उनसे स्थान खाली कराने के साथ-साथ राजस्व घाटे की वसूली भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि का फर्जी तरीके से पट्टा कराया गया है। इसके साथ ही कुछ मामलों कम क्षेत्रपत्र दिखाकर बैनामा भी करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला की भूमि की पैमाइश करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। पैमाइश के बाद रोडवेज की भूमि को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें