फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को झांसा देकर गहना लेकर फरार हुए उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। दयाछपरा ढाले पर शनिवार की शाम उचक्के विवाहिता को झांसा देकर गहने और दो मोबाइल लेकर चंपत हो गए। बैरिया पुलिस ने एक दुकान के सीसी टीवी कैमरा से उनकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अनुज वर्मा की पत्नी सोहानी वर्मा बैरिया थाना क्षेत्र के बुधन चक दयाछपरा में मौसा धनजी वर्मा के घर शादी में शामिल आयी थी। शनिवार की शाम अपनी मौसी की लड़की निशा वर्मा व सपना वर्मा के साथ दयाछपरा ढाला स्थित ब्यूटी पार्लर में आई। पार्लर के बाहर ही दो युवकों ने सोहनी से किसी दूसरी लड़की के संबंध में पूछताछ करनी शुरू की। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद ज्योतिषी बताया और सोहानी के पिता-माता के बारे में कुछ पुरानी बातें बताईं। जैसे ही सोहनी को उनकी बातों पर भरोसा हुआ उन्होंने कहा कि समस्या से छुटकारा पाने के लिए गहने उतारकर मुट्ठी बांध लो। सोहानी ने गहना जमीन पर रख कर मुठ्ठी बांध ली। उसने निशा को मुठ्ठी बांधने को कहा। उसने भी ऐसा ही किया। उसके बाद वे गहने लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजा अंसारी के दुकान में लगे सीसी कैमरा से उच्चकों के पहचान में लगी रही। सोहानी ने बताया कि मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, दो सोने का रिंग व दो मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें