फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा तस्कर सक्रिय, कई हो सकते हैं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चुनाव के मद्देनजर अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय बैरियर स्थापित कर चेकिंग की जा रही है। सोमवार की रात दुबहर थाना अंतर्गत जनेश्वर मिश्र सेतु पर स्थापित पुलिस पिकेट पर चेकिंग के दौरान दुबहर पुलिस व वाराणसी एसटीएफ ने पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पांच अवैध पिस्टल, 10 मैग्जीन, एक स्कार्पियो बरामद हुई थी। आरोपियों में कुछ कुख्यात किस्म के बताए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई औरों के भी जद में आने की उम्मीद जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ और सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव- 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस अपराधियों के विरुद्ध अभियान, उपद्रवियों को चिन्हित करने, अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही जनपद की सरहद पर चौकसी बरत रही है। सीमावर्ती गांवों का एक-एक कर निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने कुल 22 बैरियर स्थापित किया है। इसमें 12 अंतर्राज्यीय तथा 10 अंतर्जनपदीय सीमा पर हैं। बावजूद अवैध असलहा तस्कर पुलिस के आंख में धूल झोंक कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में दुबहर पुलिस व वाराणसी एसटीएफ ने सोमवार की रात संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट के पास से पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से पांच अवैध पिस्टल, 10 मैग्जीन व एक स्कार्पियो को बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता अंशू कुमार उर्फ टिंकू पुत्र अनिल प्रसाद निवासी शंकरपुर थाना बांसडीहरोड, दीपक तिवारी पुत्र राजमोहन निवासी बहुआरा थाना सहतवार, अभिषेक कुमार राय पुत्र आनंद कुमार राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा, अमित सिह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम भवनटोला सिताब दियर थाना बैरिया वर्तमान पता बेदुआ मोहल्ला थाना कोतवाली तथा योगेश राय पुत्र सुनील राय निवासी ग्राम देवकली थाना सुखपुरा बताया। पकड़े गए सभी आरोपी जनपद के निवासी है।
एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि एसएसटी व एफएसटी टीम लगातार कार्रवाई की जा रही है। दुबहर पुलिस व वाराणसी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात जनेश्वर सेतु के पास से पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। असलहा कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे। इस धंधे में कब्ज से संलिप्त है। इनके साथ-साथ और कौन-कौन लोग है। इन बिंदुओं पर विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

अंशू के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 15 मुकदमा दर्ज
बलिया। अभियुक्त अंशू कुमार उर्फ टिंकू के खिलाफ जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत 15 मुकदमा दर्ज है। जिसमें थाना बांसडीह रोड गुंडाएक्ट व धारा 110 जी, हल्दी में गैंगेस्टर समेत तीन, दुबहर में चोरी से लेकर धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, आम्सएक्ट, सहतवार में एक, शहर कोतवाली में धारा 392 समेत गुंडाएक्ट, बैरिया में मुकदमा दर्ज हैं वहीं, अभियुक्त मोहन राय उर्फ योगेश राय के विरूद्घ जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 10 मुकदमा दर्ज किए गए है। इनमें सुखपुरा, दुबहर में आर्म्सएक्ट, उभाव में गैंगस्टर एक्ट आदि शामिल है। अभियुक्त दीपक तिवारी पुत्र राजमोहन के खिलाफ सुखपुरा थाने में तथा दुबहर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके विरूद्घ कुल पांच मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें