फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पेड़ पर चढ़ा तो किसी ने टीकाकर्मी की उठाकर पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। कोविड-19 महामारी से लोगों की जांच बचाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। शासन और जिला प्रशासन की कोशिश है कि शत प्रतिशत टीकाकरण करा लोगों को जीवन को सुरक्षित बनाया जाए। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग टीके को लेकर अजीब हरकतें कर रहे हैं। टीके से बचने के लिए कोई पेड़ पर चढ़ जा रहा है तो कोई नदी में कूद जा रहा है। वाकया रेवती थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जिसका वीडियो वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाक की टीम टीकाकरण के लिए भोजछपरा गांव में पहुंची। एक व्यक्ति टीके से बचने के लिए टीम को देख कर पेड़ पर चढ़ गया। टीम के नेतृत्वकर्ता अतुल कुमार दुबे सहित अन्य सदस्यों द्वारा काफी समझाने बुुझाने के बाद उक्त व्यक्ति ने सबसे अन्त में टीका लगवाया। वहीं, लमुहीं ग्राम सभा के सामने सरयू तट पर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से एक नाविक ने हाथापाई कर जमीन पर गिरा दिया। वैक्सीनेशन टीम के सदस्य ने नाविक को टीकाकरण के लिए बुलाया, लेकिन नाव पर सवार नाविक ने टीका लेने से इंकार कर दिया। बार-बार बुलाए जाने से नाराज नाविक नाव से कूदकर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से उलझ गया। उसे जमीन पर गिरा दिया। अतुल कुमार दुबे ने बताया कि लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सभाओं में ढोल, डुगडुगी आदि बजाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। इस बीच यदा-कदा ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही है। समझा बुझा कर टीकाकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें