बलिया। शहर के अमृतपाली गांव में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति प्रदीप ठाकुर 38 वर्ष ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली के अमृतपाली निवासी प्रदीप ठाकुर रविवार शाम नशे में घर पहुंचे तो किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। कुछ देर बात छत स्थित अपने कमरे मेंं चले गए। परिजनों ने सोचा कि सो गए होगे। प्रदीप ने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी खाने के लिए जगाने पहुंची तो कमरे में फंदे पर लटका देख चिल्लाने लगी। परिवार व आसपास के लोग पहुंचे। उन्हाेंने शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि शराब को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद