फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने गए पति की भी मौत

Fri, 11 Oct 2019 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर निवासी 48 वर्षीय सरस्वती देवी शुक्रवार की सुबह आंगन में रेंगनी पर कपड़ा फैला रही थी।उस समय रेंगनी के तार में बिजली का तार स्पर्श कर लिया था। जिससे सरस्वती देवी करेंट की चपेट में आ गयी।

पत्नी को चिल्लाते देख 55 वर्षीय पति रामबाबू सोनी दौड़कर बचाने गए और खुद भी करेंट की चपेट में आ गए। परिजनों के हो हल्ला पर आस पास के लोग पहुचकर बिजली की सप्लाई बंद करवाया और गम्भीर रूप से झुलसे पति-पत्नी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चना पर पहुची बैरिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबाबू सोनी व सरस्वती देवी के दो पुत्रों में सोनू की शादी हो गयी है जबकि चन्दन 20 वर्ष का है, और दो लड़कियों की भी शादी हो गई है। रामबाबू मजदूरी कर किसी तरह घर परिवार का भरण पोषण करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें