फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। क्षेत्र के जनऊपुर गांव के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थान के पास रविवार की रात रतसर-सुखपुरा रजवाहा टूट जाने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई। माइनर के टूटने की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही विभागीय कर्मियों को दी। बावजूद दूसरे दिन तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रजवाहा के टूट जाने की जानकारी होने पर उसे बांधने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लगातार मिट्टी खिसकने से से टूटे स्थान की चौड़ाई दो मीटर से अधिक हो गई है। सोमवार शाम तक आसपास के सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। गांव के किसान मुन्नीनाथ, सुरेन्द्र राम, सुदर्शन राम, उतिल गोड़, करीमन राम ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इसी स्थान पर माइनर के बार-बार टूट जाने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। इस संबंध में नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें