फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की जद में आकर कई झुलसे, छह गंभीर

Thu, 12 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव मेंफ एक पेड़ की डाली टूट कर गुरुवार की दोपहर हाईटेंशन तार पर गिर गई। जिसके चलते बलिहार गांव में दर्जनों लोगों के घरों में विद्युत का करंट प्रवाहित होने लगा।
विज्ञापन


जिसकी जद में आने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग झ़ुलस गए। जिसमें से छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में गुरूवार की दोपहर एक पेड़ की डाली हाईटेंशन तार के ऊपर टूटकर गिर गया।

जिसके चलते बलिहार गांव के दर्जनों घरों में विद्युत  करंट प्रवाहित होने लगा। जिसके चलते छह लोग गंभीर रुप से झुलस गए। जबकि दर्जनों लोग आंशिक रुप से झुलस गए। करेंट की जद में आने की खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र रेवती को दिया। जिसके विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। करेंट की जद में आने से बलिहार गांव निवासी पूजा देवी (28) पत्नी सोनू मिश्र, गुड्डी (12), पुत्री सुशील मिश्रा, अवधेश राम (25), गोलू (15) पुत्र सुनील, नौमी  (12) पुत्र बसंत, रामरती देवी (35) पत्नी श्रीराम गोंड, गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही अन्य घरों में विद्युत  करंट उतरने से दर्जनों की संख्या में पंखा टीवी तथा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण फूंक गए। वहीं घर में कार्य कर रहे लोग भी करंट की जद में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें