फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल इंटरनेट सेवा के बीच कैसे हो ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई कराने की बातें की जा रही हैं ताकि छात्रों का कोर्स पूरा किया जा सके। ऐसे में संकट यह है कि अधिकांश छात्रों के पास मोबाइल ही नहीं है और जिसके पास है भी वह मोबाइल के खराब नेटवर्क से परेशान हैं। क्योंकि क्षेत्र में सभी कंपनियों के नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इतना ही नहीं इस 4 जी के जमाने में भी 2 जी का स्पीड भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बीएसएनएल हो या निजी कंपनियां सभी 4 जी इंटरनेट सेवा देने का दावा करती हैं और इसके अनुसार ग्राहकों से पैसा भी वसूलती है। लेकिन धरातल कमोवेश सभी की हालत दयनीय है और किसी का नेटवर्क सही काम नहीं करता है। क्षेत्र में बीएसएलएल के अलावा जिओ, एयरटेल, बोडाफोन आदि का नेटवर्क भी 4 जी के जगह 2 जी का स्पीड दे रहा है। कभी कभी तो एक वीडियो को डाउनलोड करने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा के कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए सरकार को पहले मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क की समस्या दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें