फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेड़ से कैसे लटकी पूजा, 5 महीने बाद सीन रीक्रिएट कर की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव की पूजा चौहान की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी जांच कर रही है। घटना के पांच महीने बाद शुक्रवार को लखनऊ से आई फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर स्वजनों व थाना पुलिस के सामने नेहा का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर फंदे पर लटकने के सीन को रीक्रिएट किया।
विज्ञापन

एसआईटी टीम के आजमगढ़ ग्रामीण एसपी चिराग जैन ने कहा कि 15 से 20 दिन में रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो जाएगा। इस दौरान सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी, मनियर थाना प्रभारी कौशल पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूरी कार्यवाही की वीडियो ग्राफी हुई। सरयां गुलाबराय गांव में 23 मार्च 2025 को जामुन के पेड़ की डाली पर धर्मराज चौहान की बेटी पूजा चौहान 21 वर्ष का लटकता शव मिला था। शव के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। स्वजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया था।
पोस्टमार्टम व अन्य जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में युवती के मंगेतर व प्रेमी समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
दो को पुलिस चालान कर जेल पहुंचा चुकी थी। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के बाद इस घटना को आत्महत्या करार दिया था। परिवार वालों के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस खुलासे से असंतुष्ट होकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

उसके बाद शासन के निर्देश पर एडीजी पीयूष मोर्डिया ने आजमगढ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई थी।
एसपी चिराग चैन के नेतृत्व में टीम घटना स्थल की जांच पड़ताल की, इसके बाद आत्महत्या की बात कही गई। उन्होंने घटना का सीन रीक्रिएट करने के लिए लखनऊ की फॉरेंसिक टीम की मांग की थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर के नेतृत्व में टीम ने डेमो कराया।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि डेमो के बाद एक रिपोर्ट मेडिको लीगल लखनऊ टीम को भेजी जाएगी। पूजा की छोटी बहन नेहा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें