फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में घंटेभर तड़तड़ाईं गोलियां

Thu, 10 Dec 2015 11:27 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बघउत में गुरुवार सुबह चुनावी रंजिश में बाबूबेल और पोखरा गांव के लोग कहासुनी के बाद बादिलपुर ढाले पर आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलियां और ईंट-पत्थर चले। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद हल्दी पुलिस एसपी के अनीस अहमद अंसारी के पहुंचने के बाद ही हरकत में आ गई। पुलिस ने लाठी भांजकर तीन लोगों को हिरासत में लिया।हल्दी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी विनय सिंह तथा बाबूबेल निवासी विवेक कुमार सिंह बादिलपुर ढाले पर गुरुवार की सुबह आमने-सामने हो गए  और चुनावी रंजिश को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी।

 देखते ही देखते मामले ने इतना तूल पकड़ा लिया की दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच दोनों तरफ से लोग असलहे से लैस होकर वहां आ गए। दोनों ओर से हवाई फायरिंग के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे एक पक्ष से विवेक कुमार सिंह (19) घायल हो गया। इस दौरान घंटों तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 ठप रहा।
विज्ञापन


 इस दौरान दो बाइक और एक स्कार्पियो क्षतिग्रस्त कर दी गई। उधर बाबूबेल के ग्रामीण घायल युवक को साथ लेकर राज मार्ग-31 पर लिटाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस के सामने भी गोलियां तड़तड़ाती रहीं लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 

एसपी के पहुंचने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर हंगामा करने वालों को भगाया और मामला शांत हुआ। इस दौरान पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल विवेक के पिता आनंद सिंह ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद तथा दर्जन भर अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने पुलिसकर्मियों के साथ गांव सहित आसपास के गांवों में रूट मार्च कर उपद्रवियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें