फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा यंत्र लगाना जरूरी

Thu, 30 Jun 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस फायर स्टेशनों पर है संसाधनों व मैनपॉवर का टोटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों, स्कूलों, कॉलेजों, होटलों और सिनेमा घरों में फायर सुरक्षा यंत्र लगाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने  जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं स्वरोजगार बंधु समिति की बैठक में गुरुवार को यह निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अग्निशमन अधिकारी से कहा कि जहां फायर सुरक्षा यंत्र जहां नहीं लगे हैं उन लोगों को नाटिस जारी किया जाए। इस व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्होंने चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में  उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। मिनी औद्योगिक आस्थान  बनरही में स्वतंत्र फीडर की स्थापना अभी तक न होने का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया। बताया कि स्वतंत्र विद्युत फीडर की स्थापना के  लिए उद्योग विभाग 17 लाख रुपये विद्युत विभाग को दे चुका है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को इस संबंध में तेजी से कार्यवाही करने का निर्देश दिया। एक उद्यमी माधोपुर औद्योगिक स्थान में  खराब सड़क का मामला उठाया। समाज सेवी सिकंदर खां ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा उमरगंज शाखा में स्वत: स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चार लाभार्थियों का आवेदन पत्र लंबित पड़ा हुआ है।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को इसके लिए निर्देश दिया। उद्यमियों ने स्टेशन-चौक रोड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। इस पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने अतिक्रमण को हटाने में व्यापारियों  से सहयोग करने की अपील की। खाद्य पदार्थों के नमूने पर भी व्यापक चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में  उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में नमूना लेने के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही  करने तथा इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। यह भी मामला सामने  आया कि 180 ईट भट्ठों की रॉयल्टी जमा नहीं की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ईंट भट्ठा  मालिकों के साथ बैठक कर रायल्टी जमा करने का निर्देश दिया जाए। बैठक में सीडीओ के. बालाजी, एडीएम बच्चा लाल मौर्य, उपायुक्त उद्योग  सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें