एक तरफ प्रदेश सरकार आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए सुई-दवा से लेकर पैथॉलाजी, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड तक नि:शुल्क कर दिया है। लेकिन वहीं जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में टेक्रीशियन द्वारा खुलेआम इन सबकी धज्जियां उड़ाई जा रही है।
जिसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। जहां एक्स-रे कराने जिला अस्पताल पहुंचे चार पीड़ितों से एक्स-रे टेक्रीशियन ने 12 सौ रुपये वसूले। जिससे नाराज पीड़ितों ने छात्रनेताओं के नेतृत्व में सीएमएस डा. एसपी राय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। साथ ही एक्स-रे टेक्रीशियन के विरुद्ध कार्रवाई तथा निलंबन की मांग की।
तत्पश्चात सीएमएस ने पीड़ितों का एक-एक कर बयान दर्ज करवाया। छात्रसंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भैया अमित सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दवा और जांच के नाम पर गरीब मरीजों का जिला अस्पताल में शोषण हो रहा है।
जिससे आमजन का जिला अस्पताल पर से विश्वास उठता जा रहा है। कहा कि एक्स-रे टेक्रीशियन अरूण कुमार सिंह पीड़ितों से 30 रुपये लेकर पांच हजार तक की वसूलते हैं। ऐसा ही मामला नगरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के पीड़ितों के साथ घटित हुआ।
जहां एक्स-रे टेक्नीशियन ने चार पीड़ितों ने एक्स-रे के नाम पर 12 सौ रुपये की अवैध वसूली की। कहा कि कर्मचारी होते हुए ड्यूटी के दौरान रिवाल्वर लेकर चलना तानाशाही को उजागर करता है। उन्होंने मांग किया कि एक्स-रे टेक्रीशियन के विरुद्ध कार्रवाई तथा निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाय।
अन्यथा की स्थिति में आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, दिलीप भाई, प्रवीण कुमार, सत्येंद्र सिंह,ये अंबरीश ओझा, मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह, कृष्णा यादव, दुर्गेश नारायण दूबे, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।