फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की सूचना से संबंधित कार्य में लापरवाही पर 34 रोजगार सेवकों का रोका मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड टीकाकरण से संबंधित कार्य में रुचि नहीं लेने पर दुबहड़ के बीडीओ ने ब्लॉक के 34 रोजगार सेवकों के मानदेय पर रोक लगा दिया है। हालांकि बीडीओ का यह भी कहना है कि अगर रोजगार सेवक कार्य करेंगे तो उनका मानदेय नहीं रोका जाएगा। उधर, इस कार्रवाई को लेकर रोजगार सेवक संघ ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोविड वैक्सिनेशन के तहत दूसरी डोज के लिए निधारित तिथि के अनुसार प्राप्त सूची के समस्त व्यक्तियों को फोन कर उनकी ग्राम पंचायत वार संख्या एवं सूची तैयार करने को रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगायी गई थी। बीडीओ ने पत्र में उल्लेख किया है कि कुछ ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा ही यह कार्य किया जा रहा है और अधिकांश रोजगार सेवक द्वारा यह कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके कारण विकास खंड की प्रगति प्रभावित हो रही है और रोजगार सेवकों द्वारा दायित्यों का निर्वहन नहीं किया गया है। इस लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए माह जनवरी का मानदेय अग्रिम आदेश तक अदेय किया जाता है। तत्काल प्रभाव से कॉलिंग की सूची तैयार कर रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय तिथि पर अपने कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उधर, ग्राम रोजगार सेवक संघ (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने बताया कि रोजगार सेवकों को बीते तीन माह से मानदेय का भुगतान रुका हुआ है। इसके बावजूद मानदेय रोकना मनमानी है। कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होगा तब तक बीएलओ व अन्य कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
-------------
कोविड से संबंधित कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण रोजगार सेवकों का मानदेय रोका गया है। उन्हें कार्य के लिए बुलाया गया है, अगर आकर कार्य करेंगे तो मानदेय नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीश चंद भास्कर, खंड विकास अधिकारी, दुबहड़, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें