फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेना का सम्मान, आईटीबीपी की महिला जवान आई गांव, ढोल नगाड़े संग हुआ स्वागत

Mon, 12 May 2025 09:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आईटीबीपी की महिला जवान गांव आई तो हर ओर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। ढोल नगाड़े के साथ स्वागत हुआ और गगनभेदी नारे लगाए गए। 
विज्ञापन
आईटीबीपी की महिला जवान का स्वागत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसडीहरोड क्षेत्र के टकरसन गांव में पहली बार इंडिया बार्डर तिब्बत पुलिस(आईटीबीपी) जवान के पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय कार से वातावरण गूंज उठा। वहीं महिला जवान ने अपने माता-पिता को सलामी दी और अपनी टोपी को पहना कर माता-पिता को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस दौरान माता-पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। महिला जवान ने घर में पहुंचते ही कुल के देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। कहा कि टकरसन गांव के नई बस्ती में अपने नव निर्मित घर में पहली बार आईटीबीपी में ड्यूटी करने के बाद आई है। गांव पहुंची कायल कुमारी इंडिया बार्डर तिब्बत पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि बीते करीब दो साल पहले साल भर्ती हुई थी और ट्रेनिंग में चली गई।

ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग हो गया। उसके बाद घर पहली बार आई है। बताया कि वह उसे शुरू से ही देश सेवा करने की इच्छा थी। वर्तमान समय में बरेली थी अब उसे असम में पोस्टिंग हुई है। बताया कि पिछले दो साल पहले भर्ती हुई थी। अब वे देश की हिफाजत के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्हें किसी भी राज्य, संवेदनशील क्षेत्र या खतरनाक मिशन पर भेजा जा सकता हैं। इस मौके कायल कुमारी के पिता मानिक चंद ने बताया कि उनकी बेटी देश की सेवा में जुटी है। यह बड़ी खुशी की बात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें