फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। कोतवाली क्षेत्र के गांव की युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व में गांव का एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। प्रकरण में बांसडीह कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपित इस समय जेल में है। उसके जेल जाने के बाद उसके साथियों ने पुत्री को धमकी दी। भतीजे के मोबाइल पर फोन करके सोशल साइट पर फेंक आईडी बनाकर पुत्री की अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी दी। सामाजिक जीवन को बर्बाद करने की बात कही। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाया : बैरिया। थाना क्षेत्र की महिला ने नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में बैरिया थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। इसके बाद बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को गांव की दो महिला व एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गए।
विज्ञापन

शौच गई युवती को ले भागा युवक : लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री शौच करने गई थी। बगल के गांव का एक युवक उसे भगा ले गया। पुलिस ने महिला के तहरीर पर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लड़की की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें