फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौनी के बाद आसानी से मिल सकेगा जरूरतमंदों को होम लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। शहरों की तरह अब गांवों में भी होम लोन मिल सकता है। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि जिस तरह किसान खतौनी पर बैंकों से कृषि ऋण लेते हैं, उसी तरह ड्रोन सर्वेक्षण के बाद घरौनी तैयार होने पर घर बनवाने के लिए होम लोन भी लिया जा सकता है। बताया कि खतौनी के अनुसार खेतों का नक्शा होने से किसानों की भूमि संबंधित विवाद का हम निस्तारण तो कर देते हैं लेकिन गांव में घर की जमीन का विवाद निस्तारण करना मुश्किल होता था।
विज्ञापन

लेकिन ड्रोन सर्वेक्षण के बाद नक्शा और घरौनी तैयार होने से इस तरह के विवाद भी निस्तारण किए जा सकेंगे। नायब तहसीलदार ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कुल 164 राजस्व गांव के सापेक्ष प्रथम चरण में कुल 93 राजस्व गांवों को सर्वेक्षण के लिए चयनित किया गया है। अब तक 81 राजस्व गांवों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष गांवों में जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रथम चरण का सर्वेक्षण कार्य पूरा होने पर लोगों से आपत्ति ली जाएगी और आपत्ति का निस्तारण के बाद फाइनल घरौनी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें