फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के गोबर से दीये व मूर्ति बनाने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोरोना काल में दीपावली की तैयारी में देश लगा है। प्रधानमंत्री के शब्दों को सुनकर लोग आत्म निर्भर बनने की कोशिश में लगे हैं। बांसडीह तहसील अंतर्गत खेवसर और पिंडहरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी दीपावली पर्व पर नई शुरुआत की। देवरिया से आई एक समूह की महिलाओं ने गांवों में महिलाओं को गाय के गोबर से दीप, मूर्ति से लेकर अगरबत्ती तक गाय के गोबर से तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। खण्ड विकास अधिकारी रंजीत कुमार ने भी इसकी सराहना की। इस मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह पिंडहरा की अध्यक्ष सैदा खातून की टीम व काली मां महिला स्वयं सहायता समूह खेवसर की अध्यक्ष चिंता देवी की टीम के अलावा रोजगार सेवक बसीर व विजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें