फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साइकिल से जा रहे होमगार्ड को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 27 Feb 2024 04:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

Ballia News: होमगार्ड के जवान साइकिल से अपने गांव इब्राहिमाबाद से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे थे। रेवती-लालगंज मार्ग पर जिन्न बाबा स्थान के पास चांदपुर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड के जवान को रेवती लालगंज मार्ग पर चांदपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी कमलदेव सिंह (50) दोकटी थाने पर होमगार्ड था। 
विज्ञापन


साइकिल से अपने गांव इब्राहिमाबाद से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे थे। रेवती-लालगंज मार्ग पर जिन्न बाबा स्थान के पास चांदपुर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना दोकटी थाने पर दी गई। मौत की सूचना से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें