फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विधानसभा सिकंदरपुर के नवनिर्वाचित सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी द्वारा बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्बा के मिलन वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र से जुटे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं व शुभेच्छुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर होली मनाई।
विज्ञापन

विधायक मो. रिजवी ने विधानसभा चुनाव में मिले जनसहयोग के लिए सबका आभार प्रकट किया। कहा कि सभी लोगों ने जिस तरह से सहयोग दिया है उनका मैं सदैव ऋणी रहूंगा। हमारी जीत सभी वर्गों की जीत है। कहा कि क्षेत्र में सभी का बराबर विकास करने का काम किया जाएगा। बगैर किसी भेदभाव के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए कृत संकल्प हूं। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम व सौहार्द्र का संदेश देता है। इसे बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पूर्वमंत्री नारद राय ने कहा कि आपने जिसे चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजने का काम किया है वे मामूली इंसान नहीं है। इनकी तरफ से मैं आपको भरोसा देता हूं कि आपकी कसौटी पर ये पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर विधायक फेफना संग्राम सिंह यादव, बैरिया जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, राम अचल राजभर, भीष्म यादव, रामजी यादव, अनन्त मिश्र, चन्द्रमा यादव, सुबहान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें