बलिया जिले में घरवाली व बाहर-वाली ने बैरिया तहसील परिसर में सोमवार को जमकर हंगामा किया। पति द्वारा पहली पत्नी के बेटे को एक एकड़ जमीन वसीयत करने को लेकर तहसील में बवाल हो गया। इसको लेकर काफी देर तक तहसील परिसर में हंगामा होता रहा।
क्या है पूरा मामला
मामला बैरिया तहसील का है, जहां दोकटी क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी नागेंद्र सिंह पहली पत्नी के पुत्र के नाम एक एकड़ जमीन लिखने को लेकर दूसरी पत्नी ने हंगामा कर दिया। बार-बार पूछ रही थी जब पहली को ही सब कुछ करना था तो मुझसे ब्याह क्यों रचाया, जबकि पति का तर्क था जो हमको जानता है मानता है। उसको मैं अपनी संपत्ति में से कुछ दे रहा हूं। इसमें तुम्हारा क्या जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने यह सुनकर तरह-तरह की चर्चा करना शुरू कर दी। वहीं, दूसरी पत्नी चिल्ला-चिल्ला कर मौके पर भीड़ एकत्र कर रही थी। पूरी संपत्ति पहली पत्नी को और उसके बच्चे को दे रहा है, तो मेरे साथ ब्याह क्यों रचाया। मेरा भी एक बेटा है, उसको कुछ देना नहीं चाह रहा है।
पति कह रहा था इसका बेटा प्रोफेसर है। पहली पत्नी का बेटा बेरोजगार है, तो मैं कौन सा गुनाह कर रहा है। घटनाक्रम को लेकर काफी देर तक नोकझोंक चलता रहा। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पहली पत्नी के बेटे को पिता जमीन दे पाया या नहीं।
दूसरी पत्नी मिथलेश देवी ने बताया कि मुझे पता नहीं था पहले ही इसने मालती देवी नामक महिला से शादी कर ली थी। बाद में तथ्य छुपा कर हमसे भी शादी कर ली। मुझे ना तो खेत के मालगुजारी में से देता है, ना खेत के पैदाइश अनाज ही देता है। अब खेत भी पहली पत्नी के बेटे के नाम लिखने लगा है। ऐसा मैं होने नहीं दूंगी।