फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22 थानों पर समाधान दिवस पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/ नरहीं । नरहीं थाना में आयोजित समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे कैथवली गांव निवासी जुमराती अंसारी ने बताया कि अपनी जमीन की पैमाइश के लिए 10 वर्ष से डीएम कार्यालय से लेकर थाना का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन पैमाइश नहीं हो पा रही। ग्राम सभा बैरिया के प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण करने के कारण पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

नरहीं थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि कुल 11 मामले आए, जिसमें से एक पुलिस से संबंधित था। लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका । क्योंकि सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। जनपद के 22 थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व व पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से बैठकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना व निस्तारण का प्रयास किया।
चिलकहर : गड़वार थाना समाधान दिवस में सात मामले आए, जिसमें से पांच मामले राजस्व व दो पुलिस विभाग से संबंधित रहे। रामपुर असली निवासी फरियादी टेंगरी यादव का कहना है कि पिछले एक साल से रास्ते के विवाद को लेकर एसडीम सहित संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुका हूं, लेकिन आज तक निस्तारण नहीं किया जा सका। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दो मामलों को तत्काल मौके पर ही दोनों पक्ष के आपसी सुलह समझौते से निस्तारण किया गया। जबकि पांच मामले राजस्व टीम को स्थानांतरित किए गए।
विज्ञापन

बैरिया : थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह फरियादियों की समस्याओं को सुना। कहा कि पारिवारिक पूर्वजों की जमीन के संबंध में अगर विवाद है तो उप जिला अधिकारी न्यायालय में पहले 116 सीआरपीसी के अंतर्गत बंटवारा का मुकदमा दाखिल करें। उक्त मुकदमे का निस्तारण होने के बाद आपके हिस्से की जमीन दिलवा दिया जाएगा। थाना समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए जिसमें एक मामले का निस्तारण किया गया।


सागरपाली: फेफना थाना पर पांच मामले राजस्व से जुड़े आए। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सागरपाली निवासी फरियादी शिवजतन वर्मा, श्रीराम वर्मा, रामजतन वर्मा सहित अन्य लोगों का आरोप है कि हमारे बगल के रहने वाले एक व्यक्ति रास्ते पर कब्जा का प्रयास कर रहा है। इस मामले को एक बार तहसील दिवस व चार बार थाना दिवस पर शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधान ने थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को रास्ता खाली करवाने के लिए पत्र दिया है।
बेल्थरारोड: उभांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें आठ राजस्व व दो पुलिस विभाग से संबंधित रहे। मौके पर चार मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें दो राजस्व व दो पुलिस विभाग से संबंधित है। शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जिसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मौके पर एसएचओ आरपी सिंह व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
चितबड़ागांव: तहसीलदार सदर अतुल हर्ष व थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह ने भूमि विवाद, खतौनी त्रुटि सहित राजस्व से संबंधित कुल चार प्रकरणों की सुनवाई की। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों की जांच के लिए संबंधित लेखपाल व पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मौके र लेखपाल रंजीत सिंह, लल्लन यादव, संतोष सिंह, सुधीर पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, सत्येंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें