फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों से प्रसव का डाटा लेने में स्वास्थ्य विभाग फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कमिश्नर वीवी पंत ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय आजमगढ़ में जूम एप से मंडल के तीनों जनपदों में चल रहे विकास कार्यक्रमों समीक्षा की। कहा कि निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता ठीक रखने के लिए डीएम और सीडीओ गावों का भ्रमण करें। गुणवत्ता के विपरीत कार्य मिलने पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मंडल के जनपदों में कई कार्यक्रमों की अपेक्षा के अनुरूप कार्य हुए लेकिन समय से फीडिंग नहीं किए जाने के कारण राज्य स्तर पर हुई रैंकिंग में मंडल का स्थान काफी निचले पायदान पर है। जो भी कार्य कराएं समय से अपलोड कराएं। पशु टीकाकरण में बलिया की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कन्या सुमंगला योजना पर विशेष ध्यान दिया जाए। योजना में बलिया की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं मिलने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह को निर्देश दिया कि नियमित समीक्षा करें।
समीक्षा में पाया कि बलिया में संस्थागत प्रसव बहुत कम है। संयुक्त निदेशक चिकित्सा ने बताया कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद बलिया में निजी अस्पतालों से प्रसव का डाटा कलेक्ट नहीं किया जा रहा है। सीएमओ बलिया को सख्त निर्देश दिया कि निजी अस्पतालों से संस्थागत प्रसव का डाटा कलेक्ट करें। भविष्य में इसकी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सीडीओ निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में क्वालिटी मेनटेन रखने के लिए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें