फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रों के हाथों में रोटी-सब्जी देने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय पलिया में छात्रों को मिड डे मील की रोटी-सब्जी थाली की जगह हाथों में दिए जाने के मामले में मंगलवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापक किरन देवी को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई बीएसए मनीष कुमार सिंह ने की है। निलंबित प्रधानाध्यापक को प्राथमिक विद्यालय सिसयंड से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने वाली अनुदेशक निर्मला भारती की संविदा सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विमलावती देवी, अमरेश चंद्र, अशोक कुमार पांडेय, राम बहादुर, महंगी राम, बबीता और अवधेश को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही शिक्षा मित्र इंद्रजीत यादव और अनुदेशक रीता देवी, चारों रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है। बीएसए ने कहा है कि दोबारा ऐसी गलती हुई तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी। 31 जुलाई को शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय पलिया में छात्रों को खाना थाली की जगह हाथों में देने का वीडियो वायरल हुआ था। बीएसए ने मामले की जांच एबीएसए से कराई थी। साथ ही प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, कर्मचारियों को एक अगस्त को तलब किया था। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने का था इरादा: बीएसए ने बताया कि वायरल फोटो 20 अप्रैल 2026 का है। अनुदेशक निर्मला भारती के मोबाइल से डिलीट फोटो और वीडियो रिस्टोर कराया गया था। अनुदेशक ने प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने की नीयत से जानबूझकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन

आपसी विवाद में विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। ऐसे में एबीएसए को नजर रखने के निर्देश दिए गए है। विद्यालय में पठन पाठन के साथ ही अनुशासन कायम करना प्राथमिता है। - मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें