फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डोंगी पलटने से ताल में डूबा युवक

विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी रामप्रवेश साहनी के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी एक युवक की मंगलवार दोपहर डह ताल में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। हालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामप्रवेश साहनी मंगलवार दोपहर डोंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर डह ताल में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से डोंगी लड़खड़ा गई और वह गहरे पानी में गिर गए।
विज्ञापन

दूर से घटना देख रहे अन्य मछुआरों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामप्रवेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामप्रवेश अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। जवान बेटे की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैै। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें