फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किया हरिशंकरी का पौधा

विज्ञापन
नगर के गुलाब देवी महिला महाविद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर गमले में फूल लगाती प्राचार? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिले भर में हजारों पौधे लगाए। इस मौके पर लोगों ने पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली। लोगों से कहा गया कि पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा, उनकी देखभाल भी जरूरी है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से देवकली शिव मंदिर परिसर में हरिशंकरी के पौधे लगाए गए। चितबड़ागांव में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व डीएफओ श्रद्धा यादव हरिशंकरी का पौधा लगाया। नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ अनिल कुमार ने पौधे लगाए। डीएम और एसपी ने ग्राम देवकली में पौधरोपण किया। आरएसएस के पर्यावरण प्रमुख ओंकारनाथ सिंह नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती में आम, बरगद, पीपल, पाकड़, पंचपल्लव के 22 पौधे लगाए गए। टीडी कालेज में गोष्ठी के बाद प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह, डॉ. दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार ने पौधे लगाए। जिला कारागार में बंदियों पौधरोपण किया। सीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय एवं जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय ने जिला अस्पताल, सेवानिवृत्त फौजी बब्बन पांडेय जाऊपुर में पौधे लगाए। वह रोजाना एक पौधा लगाते हैं।
ग्रामीण इलाकों में भी पौधरोपण किए गए। बेल्थरारोड के चंद्रशेखर पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, आरसेटी जीरा बस्ती में एलडीएम राजकुमार पांडेय, बैरिया में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों, सीओ अशोक कुमार मिश्र ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय, सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज परिसर में प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पांडेय, सहतवार चैनराम बाबा समाधि स्थली परिसर में राजेश्वर दास मंहत, सोनवानी गांव में अमृत सरोवर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश राम, ग्राम प्रधान सुमन मिश्र, लिटिल स्टार स्कूल सहतवार में प्रबंधक अजीत दीक्षित, नगरा के पड़री में प्रधान जयप्रकाश यादव, खैरा निस्फी गांव में संजीव कुमार गिरी, नरहेजी पीजी कालेज में प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने पौधे लगाए। चिलकहर ब्लाक पूर्व सैनिक हवलदार पांडेय, राजकुमार सिंह, महात्मा सिंह, गिरीश सिंह, भजुराम, बब्बन राम ने पौधे लगाए। पिपरा गांव में तलाब की सफाई एवं किसानों को सम्मानित किया गया। भजापा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, संतोष कुमार पांडेय मौजूद रहे। सिकंदरपुर के दीपलोक हॉस्पिटल की एमडी डॉ. रश्मि राय, गड़वार भाजपा किसान मोर्चा ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया गया।, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय परिसर में प्राचार्या प्रो. नीरजा सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें