फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए हरिनारायण, बिरहा गायकों ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार क्षेत्र के अलावलपुर गांव में मंगलवार की देर शाम प्रसिद्ध बिरहा गायक हरिनारायण यादव की पुण्यतिथि आयोजित की गई। जिसमें बिरहा गायकों सहित अन्य कलाकारों ने स्व. हरिनारायण यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दोगोला बिरहा प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बिरहा सम्राट पंडित परशुराम यादव ने निर्गुण लख चौरासी भरम के ठेकाना ना पइब तथा मटिए के मोल अनमोल मोरे मितवा सुनाकर भाव विभोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा निगम ने करीले राम भजन तू सुगना.... सुनाया। इस दौरान आयोजक रामदुलार यादव एवं कमलेश यादव ने कलाकारों को पुरस्कृत कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, राज नारायण यादव, धनजी यादव, बड़ेबाबू भारती, गायक जगधारी, बब्बन विद्यार्थी, अजय चौरसिया, काशी सिंह, लक्ष्मण यादव, संतोष चौरसिया, पवन कुमार, डी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें