भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिए जाने पर गोष्ठी आयोजित क ी गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्हें सभी दलों के नेता श्रद्धा भाव से देखते थे।
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि वाजपेयी जी कोबहुत पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। अटल जैसे व्यक्तित्व वाले लोग देश में विरले ही पैदा होते हैं। कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि उन्हें भारत रत्न दिया गया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अटल जी और मालवीय जी को भारत रत्न देकर मोदी सरकार ने एतिहासिक कार्य
किया है।
सरकार के इस कदम से देश में खुशी की लहर है। यादव ने कहा कि अटल जी ने पोखरन परमाणु परीक्षण करके दृढ़ता का परिचय दिया था। अटल जी ने अपने कार्यकाल में देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाते हुए महाशक्ति की कतार में शामिल कर अपने करिश्माई नेतृत्व का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप चौबे, सुरेंद्र सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, राजीव मोहन चौधरी, प्रदीप सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, संजय मिश्र, अरुण सिंह, कमालुद्दीन शेख, चंद्रप्रकाश पाठक, रमेश राय, नागेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, पंकज पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन माधव प्रसाद गुप्ता ने किया।