फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से पौने छह लाख की लूट

Fri, 27 Mar 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह तिराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पास दिनदहाडे़ पल्सर सवार दो लुटेरों ने प्रधान के पास से पांच लाख 75 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


नगहर के प्रधान शुक्रवार की दोपहर बैग में रुपये लेकर अपने मित्र के साथ बैंक में जमा करने जा रहे थे। लूट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। नगर की सीमाओं पर नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका। घटना की तहरीर प्रधान ने पुलिस को दी है।

नगहर ग्राम सभा के प्रधान एवं रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के बसपा के सचिव महेंद्र कुमार राम शुक्रवार को अपने घर से एक लाख 25 हजार रुपये लेकर निकले।

इसके बाद सीएचसी के पास एसबीआई शाखा से चार लाख 50 हजार रुपये निकालकर अपने मित्र डा. सुनील कुमार राम के साथ बाइक से भगत सिंह तिराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में जमा करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


बैंक जाते समय प्रधान बाइक चला रहे थे, जबकि उनका मित्र एक बैग में पैसा लेकर बाइक के पीछे बैठा था। अभी भगत सिंह तिराहे पर पहुंचे थे कि पल्सर सवार दो लुटेरे वहां पहुंच गए और चलती बाइक को ओवरटेक कर रोक दी।

 इसके बाद तमंचा दिखाकर पैसों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद प्रधान अपनी बाइक से रेलवे क्रासिंग तक उनका पीछा किए लेकिन बदमाश नगरा की ओर भाग निकले। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। प्रधान ने घटना की तहरीर रसड़ा कोतवाली में दे दी है।

 पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। सीओ केसी सिंह ने बताया कि पुलिस मौका मुआयना करने के बाद, बैंक के सीसी कैमरे के फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें