उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि वीरवार रात को करीब डेढ़ दर्जन घरों में चल रहे टीवी, पंखे, फ्रिज जैसे बिजली के उपकरण जल गए।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात मंडी के पास एचटी तार टूटने से आधा शहर सहित करीब 50 गांव अंधेरे में रहे। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात मंडी के समीप 33 हजार केवीए का एचटी तार टूटकर गिर गया। जिससे शहर ही नहीं बल्कि 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर स्थित काशीपुर, अमृतपाली, शंकरपुर तथा दुबहर के कुछ क्षेत्रों में तार टूटने से बिजली बाधित हो गई। वहीं, दुबहर, हल्दी क्षेत्र के भी करीब 30 से अधिक गांव प्रभावित रहे। बिजली के अभाव में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। शहरी क्षेत्र में पानी कि भी किल्लत हो गई।
बिजली की यह दशा आए दिन हो रही है। नगर क्षेत्र में शेड्यूल के इतर ब्रेक डाउन के चलते बिजली बाधित रह रही है। विभागीय शेड्यूल के अनुसार नगर क्षेत्र में 20 घंटे तथा ग्रामीण अंचलों में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। तकनीकी गड़बड़ियों के चलते शेड्यूल से काफी कम बिजली आपूर्ति की जा रही है। नगर क्षेत्र में बिजली की दस-दस घंटे तक की कटौती की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का आने और जाने का निर्धारित समय ही निश्चित नहीं हो पा रहा है।