फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन में सबसे तेज दौड़ा बलिया का धावक

Mon, 18 Apr 2016 12:28 AM IST
बलिया, ब्यूराो, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर रविवार को चंद्रशेखर हाफ मैराथन 2016 का आयोजन हुआ। रविवार की सुबह सात बजे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन का शुभारंभ ‌िकया। इसमेें 400 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर बलिया के बासुदेव निषाद, दूसरे स्थान पर बलिया के ही अनिल यादव तथा तीसरे स्थान पर गोरखपुर के प्रदीप  कुमार रहे।   
विज्ञापन

गाजीपुर के धावक लालजी यादव को चतुर्थ, ईश्वरचंद्र को पांचवां स्थान मिला। सहरसा बिहार के उदय कुमार मेहता, देवरिया के संजय पटेल, बलिया के सुग्रीव कुमार गुप्त, गाजीपुर के मृत्युंजय सिंह, बलिया के शिवम कुमार तथा मऊ के नूर हसन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।   मुख्य अतिथि रामगोविंद चौधरी ने प्रथम पुरस्कार विजेता बासुदेव निषाद को 51 हजार रुपये का चेक तथा स्मृति चिह्न दिया। जबकि दूसरे स्थान पर रहे बलिया के अनिल यादव को 21 हजार तथा स्मृति चिह्न व तीसरे स्थान पर रहे गोरखपुर के प्रदीप कुमार को 11 हजार रुपये व स्मृति चिह्न दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामगोविंद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन

    इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रसड़ा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर मणिशंकर सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, कुंवर सिंह, योगेश सिंह, अश्विनी सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, नीरज राय, धर्मवीर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप यादव, मनोज शर्मा, पवन राय, अमित सिंह, अखिलेश सिंह शक्ति, रणजीत सिंह, सर्वेश सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।   
इस मौके पर चंद्रशेखर हाफ मैराथन 2016 के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में उप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन का अहम योगदान रहा। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं इलाहाबाद के क्रीड़ाधिकारी रूस्तम खां सराहनीय योगदान दिया। तकनीकी पर्यवेक्षक दिनेश जायसवाल तथा एथलेटिक्स प्रशिक्षक देवी प्रसाद का भरपूर सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें