फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फेज टू एक महीने में होगा चालू

विज्ञापन
ग्रीनफील्ड हाईवे के पैकेज-1 पर आवागमन करते वाहन। स्रोत- एक्सप्रेसवे टीम
विज्ञापन
गाजीपुर-मांझी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के फेज टू के काम में चितबड़ागांव (धर्मापुर) के पास बाधा बन रही हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन को हटाने की कवायद तेज कर दी गई है। बिजली निगम और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने सर्वे पूरा कर शिफ्टिंग का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

विद्युत सप्लाई शटडाउन की अनुमति मिलने के बाद कार्य में तेज आ गई है। एक माह के भीतर लाइन शिफ्ट कर फेज टू चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए टावरों के नए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। ट्रांसमिशन लाइन के कारण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का विस्तार कार्य कई माह से अटका था। इधर फेज वन चालू कर दिया गया है। 34 किमी तक एनएचआई ने गाजीपुर के हिस्से में एक अक्तूबर को चालू कर दिया है। गाजीपुर के हिस्से के लठ्ठूडीह तक संचालन होगा। इस स्थल पर बलिया के लोग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस पर चढ़ सकते हैं।
सागरपाली के पास शहरवासियों को चढ़ने के लिए जल्द ही निर्माण
जिलेवासियों के लिए लखनऊ, दिल्ली व वाराणसी की यात्रा जल्द ही सुगम व तेज होगी। इसके लिए सागरपाली के पास शहरवासियों को चढ़ने के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गाजीपुर से मांझी तक 132 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का फेज दो जल्द चालू होगा। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़कर लखनऊ व दिल्ली तक यात्रा की जा सकती है। बलिया शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर सागरपाली के पास ग्रीनफील्ड पर चढ़ने व उतरने के लिए मार्ग बनाया जाएगा। बारिश के कारण कार्य नहीं हो रहा था। इस सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए लगभग 9 करोड़ का बजट एनएचआई की तरफ से पास कर दिया है। पहले से माल्देपुर पर कनेक्ट करने की योजना थी लेकिन कटान व बाढ़ क्षेत्र होने के कारण सागरपाली में चेनेज 57 प्लस किमी के आसपास कनेक्ट करने को एनएचआई की तरफ से हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

एक नजर: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे
-लंबाई: करीब 130 किमी
-लेन: 4 लेन
-शुरुआत: गाजीपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक)
-समापन: बलिया (बिहार सीमा के पास)
-लागत:- लगभग 3,500 करोड़ रुपये
-रूट और पैकेज -पैकेज-1 - 34 किमी, सबसे पहले खुला।
ट्रांसमिशन की लाइन हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके बाद उस स्थल पर कार्य को पूर्ण कर एक माह के अंदर फेज दो चालू करने की योजना है। लाइन को जल्द शिफ्ट हो जाएगा। हाईवे के चेनज 0+000 से 34+773 तक के हिस्से पर वाहनों का आवागमन संचालित कर दिया गया है। फेज टू को दुरूस्त करने का कार्य जारी है। बलिया की जनता फिलहाल लठ्ठूडीह के पास ग्रीनफील्ड पर चढ़ सकती है। -इं. पीयूष अग्रवाल, पीडी, एनएचआई आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें