फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आस्था, परंपरा के संग निकला लक्ष्मण अखाड़े का भव्य जुलूस

विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा में लक्ष्मण अखाड़ा की ओर से निकाली गई जुलूस में करतब दिखाते अखाड़ेदार। जागरुक प
विज्ञापन
सिकंदरपुर। ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस से पहले मंगलवार की देर रात मैनापुर से लक्ष्मण अखाड़ा का जुलूस श्रद्धा, परंपरा के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

अखाड़ा अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में निकले जुलूस में नगर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देर रात तक पूरा नगर जय श्रीराम और जय महावीर के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। मैनापुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ जुलूस बढ़्ढा (बरतर), भिखपुरा और गांधी मोहल्ला होते हुए मुख्य बाजार स्थित जलपा चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। जुलूस का मुख्य आकर्षण लक्ष्मण अखाड़ा के युवाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीरी झंडा जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। संवेदनशील माने जाने वाले रशीदिया चौक और भिखपुरा चौक पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया। उपजिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी गिरिजेश कुमार सिंह समेत जनपद के विभिन्न थानों के प्रभारी पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। एलआईयू की टीम भी लगातार सक्रिय रहकर पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें