फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Wed, 13 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हिता के पुरा मोहल्ले के समीप करेंट लगने  से एक गाय की मौत हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को रसड़ा के विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए तालाबंदी कर आक्रोश जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इससे करीब छह घंटे तक नगर सहित आसपास के इलाकों की बिजली गुल रही। रसड़ा के माधोपुर स्थित इंडस्ट्रीयल स्टेट बंद रहा।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के हिता के पुरा गांव निवासी बहादुर राजभर की गाय चरते समय गढिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के खंभे में प्रवाहित हो रहे करेंट की जद में आ गई। जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद हिता के पुरा के ग्रामीणों के साथ ही मवेशी स्वामी के परिवार के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र गढिय़ा पर ताला जड़ते हुए नारेबाजी शुरु कर दी।

मौके पर पहुंचे एसडीओ मनिका प्रसाद पटेल तथा अवर अभियंता राजू रंजन तथा एसआई डीके चौधरी के समझाने-बुझाने के बाद छह घंटे के बाद जड़ा गया ताला खोला। तब कहीं जाकर नगर सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति शुरू की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें