फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ कटान का स्थाई समाधान करे सरकार: डॉ रवि प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ और कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तटवर्ती लोगों से मुलाकात की तथा जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त की। बाद में जिला पंचायत के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में डॉ सिंह ने कहा कि तटवर्ती गुलौरा के यादव बस्ती और मल्लाह बस्ती में बाढ़ का पानी फैल गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ और कटान से हर साल होने वाले नुकसान को रोकने के लिए इसका स्थाई समाधान करने की मांग की, ताकि बाढ़ की विभीषिका से निजात मिल सके। डॉ सिंह ने खैरा खास और तुर्तीपार के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हाल देखा। उन्होंने बताया कि तुर्तीपार से मुजौना जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। माली बस्ती, मल्लाह बस्ती और दलित बस्ती में पानी घुस गया है।
पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने गुलौरा ग्राम को बचाने के लिए स्थाई रूप से ठोकर बनाने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा आदेशित कोरोना की जांच के मामले में समाज के गरीब, शोषित और अक्षम व्यक्तियों की घर-घर जाकर कोरोना जांच की मांग की। इस मौके पर राजीव सिंह टिल्लू, संजय सिंह, राजन सिंह, अजय सिंह सोनू, जुबेर अहमद, डॉ प्रदीप राजभर, गिरीश सिंह, जीउत राम, राजीव, दीपक यादव, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें