फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

Fri, 02 Feb 2018 10:11 PM IST
ballia
विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के 90 परिषदीय विद्यालयों में आगामी सत्र 2018-19 से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक और नगर क्षेत्र में पांच-पांच विद्यालयों का चयन किया जाएगा। चयन में उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें छात्र संख्या और संसाधन पर्याप्त हों। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगा गया है। जनपद में वर्तमान समय में कुल 2669 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां दो लाख 93 हजार छात्र-छात्राओं का दाखिला है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत शिक्षकों का चयन परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में से ही किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में तैनात शिक्षक की तैनाती नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक की तैनाती ग्रामीण क्षेत्र के अंग्रेेजी माध्यम विद्यालयों में की जाएगी। ऐसे ही प्रधानाध्यापकों का भी चयन किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि संबंधित शिक्षकों ने इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण की हो। चयन समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य होंगे। विद्यालय में कक्षा एक, दो व तीन में शिक्षण कार्य अंग्रेजी माध्यम से तथा कक्षा चार व पांचवीं में अंग्रेजी व हिन्दी दोनों माध्यम से होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि 90 विद्यालयों में अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें