सतीशचंद्र काॅलेज में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद के दौरान मशाल लेकर दौड़ता प्रतिभागी खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
सतीशचंद्र कालेज के पंडित गोरखनाथ उपाध्याय क्रीडांगन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद 2017-18 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान असौ मीटर दौड़ (बालक) में मुर्तुर्जा और बालिका में कनकलता अव्वल रहे। कालेज परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद की शुरूआत नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों के बैंड वादन एवं राष्ट्रगान से हुई। कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय एवं क्रीडा परिषद के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डा. अवनीशचंद्र पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को प्राचार्य ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न से अलंकृत किया। इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर की हिट्स एवं फाइनल दौड़ हुई। जिसमें बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में बीकाम प्रथम वर्ष मुर्तुजा को प्रथम, अजय यादव द्वितीय तथा श्रवण पासवान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कनकलता पाल को प्रथम, प्रियंका सिंह को द्वितीय तथा आकांक्षा उपाध्याय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
चार सौ मीटर बालक- बालिकाओं की दौड़ में क्रमश: आशुतोष ठाकुर प्रथम, मंजीत कुमार यादव द्वितीय तथा राकेश तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, बालिका वर्ग में कनकलता पाल प्रथम, रूबी यादव द्वितीय, आकांक्षा उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दौ सौ मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में मुर्तुजा को प्रथम, आशुतोष ठाकुर द्वितीय तथा रविशंकर पांडेय को तृतीय स्थान मिला।