फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान और किसान विरोधी है सरकार: रामगोविंद चौधरी  

Thu, 24 Sep 2020 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संगठन के बल पर ही कोई पार्टी सत्ता में आती हैं।  अपने संगठन के बल पर ही 2022 में हम लोग प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे। नेता प्रतिपक्ष व विधायक रामगोविंद चौधरी ने ये बातें कार्यकर्ताओं की बैठक को आनलाइन संबोधित करते हुए कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की हालत बहुत खराब है। सरकार नौजवान और किसान विरोधी है। जरूरत इसे बदलने की है। कहा कि हम आपके बीच आना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया। इसलिए मैं नहीं आ सका।

विस क्षेत्र अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये दृढ़संकल्पित हैं। रणजीत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें