फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देश व प्रदेश की हालत बहुत ही खराब: रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। संगठन के बल पर ही कोई पार्टी सत्ता में आती हैं। हम लोग अपने संगठन के बल पर ही 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे। यह बातें नेता प्रतिपक्ष व विधायक रामगोविंद चौधरी ने मोबाइल से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कही। कहा कि आज देश व प्रदेश की हालत बहुत ही खराब है। सरकार नौजवान और किसान विरोधी है। अब जरूरत इसे बदलने की है। कहा हम आपके बीच आना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने मुझे आने से मना कर दिया। इसलिए मैं नहीं आ सका। विधान सभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के बल पर हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये दृढ़संकल्प हैं। रणजीत चौधरी ने कहा कि आज देश प्रदेश में किसानों के साथ छलावा यह सरकार कर रही है। इस मौके पर लोहिया वाहनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा, रमेश साहनी, अशोक यादव, संकल्प सिंह, राहुल सिंह, चंदन सिंह, नंदलाल यादव, धर्मेंद्र माणिक, आशुतोष सिंह, मुन्ना रावत, विश्व कुमार, उपेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव, -छितेडश्वर सिंह, राणा कुणाल सिंह, हीरालाल वर्मा, मुन्ना सिंह, राजगृही यादव, बिहारी पांडेय, अजय सिंह, एजाज अहमद, मैनुद्दीन अहमद, अरविंद यादव, अरविंद राजभर, नंदलाल यादव आदि रहे। संचालन राणा योगेंद्र सिंह माण्डलु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें