फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10-20 ग्राम के सोने के आभूषण ज्यादा बिके, 90 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
नगर के एनसीसी तिराहा पर ​स्थित डीपी ज्वेलर्स में आभूषणों की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। अक्षय तृतीया पर रविवार को सोने-चांदी के आभूषण की खूब खरीदारी हुई। जिले में लगभग 90 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। इसमें सोने के लगभग 50 करोड़, डायमंड के 40 करोड़ व चांदी के गहने 50 लाख से ज्यादा के गहने बिके। सोने के दस ग्राम से 20 ग्राम तक के गहने खूब बिके।
विज्ञापन

सोने के हल्के वजन के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। शहर के शहीद पार्क चौक रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के संचालक प्रमोद सर्राफ ने बताया कि जिले में लगभग 90 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ। ऐश्प्रा जेम्स एवं ज्वेलर्स के राहुल सर्राफ ने बताया कि महंगाई का असर बाजार पर दिखा। कम वजन व फैंसी गहने ज्यादा लोगों ने खरीदे। श्री लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के मालिक प्रेम वर्मा ने बताया कि हल्के वजन के ज्यादा आभूण बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह बिक्री रही। पहले 22 से 25 ग्राम तक के हार की खरीदारी करते थे, इस बार 15 ग्राम तक के बिके।
स्वर्णकला केंद्र के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया पर लोगों द्वारा पूर्व से ही गहनों की बुकिंग हुई थी। इस वर्ष भी उम्मीद के अनुसार अच्छी बिक्री हुई। अक्षय तृतीया को आटो मोबाइल का कारोबार भी अच्छा हुआ। नई मॉडल की बाइक और कार की मांग ज्यादा थी। बाजाज, टीवीएस, हीरो, होंडा, बुलेट, महिंद्रा, मारुति सहित विभिन्न वाहनों के शोरूम से करीब सौ से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। एसी, फ्रीज, कुलर व बर्तन की अच्छी खासी बिक्री हुई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर ग्राहकों के आने का क्रम देर तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें